फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना एनक्लेव में परिषद ने जेसीबी से अवैध निर्माण गिराए

विज्ञापन
निर्माण कार्य गिरती टीम। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
नयागांव। नगर परिषद ने शनिवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। सुखना कैचमेंट में होने के कारण हाईकोर्ट ने इस इलाके में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद चोरी छुपे चल रहे निर्माण को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से 29 सितंबर को नगर काउंसिल को इलाके में विकास कार्य के लिए मंजूरी दी गई है। पूरे सुखना कैचमेंट के इलाके में अभी तक नए निर्माण कार्य को कोई अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद भी कई लोग निर्माण कार्य कर रहे थे। शनिवार को हमारी टीम ने मौके पर जाकर जेसीबी से नए हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें