फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड संबंधी मदद के लिए फोन किया तो बैंक खाते से उड़े 1.13 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नामी फार्मा कंपनी सनफार्मा में तैनात एक मुलाजिम ने निजी बैंक की हेल्पलाइन का ऑनलाइन नंबर सर्च करके अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी मुश्किल को दूर करने के लिए फोन किया। लेकिन उसकी समस्या तो दूर हुई नहीं, बल्कि उसके बैंक खाते से एक लाख 13 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित व्यक्ति अनूप कुमार निवासी मैट्रो टाऊन पीरमुछल्ला को इसका पता उस समय चला जब उसके मोबाइल फोन पर बैंक से एक के बाद एक कई मैसेज आने लगे। पीड़ित व्यक्ति ने इस ठगी की शिकायत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ढकोली थाने की पुलिस, एसएसपी मोहाली, साइबर सैल, लोकपाल समेत कई जगह शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनूप कुमार ने बताया कि वह सनफार्मा कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड संबंधी कोई दिक्कत आ रही थी। इसको लेकर 11 अक्तूबर को शाम 4 बजे बैंक की संबंधित शाखा का नंबर लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। तो इसी बैंक के नाम से एक वेबसाइट का लिंक खुल गया। इस पर बैंक का एक टोल फ्री नंबर दिया हुआ था। उन्होंने तुरंत उस पर कॉल की तो उस पर कोई बात नहीं हो पाई और फोन अचानक कट गया। इसके थोड़ी देर बात एक अनजान मोबाइल नंबर से उन्हें फोन और उस पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद वह व्यक्ति अनूप के बैंक खाते के बारे में वेरिफाई करने के लिए खुद ही जानकारी देने लगा तो इस पर अनूप ने उसके बताए गए निजी ब्योरे को सही बताया। इसके बाद अनूप के मोबाइल फोन पर एक टेक्सट मैसेज से लिंक भेजा गया। इस पर क्लिक करने से इंडसइंड बैंक की तरह ही एक एप खुल गई। फोन पर उस अधिकारी के कहने पर अनूप ने अपना पूरा विवरण उस लिंब से खुली वेबसाइट पर भर दिया। इसके बावजूद जो दिक्कत अनूप ने बताई थी वह दूर नहीं हुई। इसके बाद अनूप ने तुरंत उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उस व्यक्ति ने जवाब दिया कि बैंक का सर्वर डाउन चल रहा है। ऐसे में आप थोड़ा इंतजार करें और फोन पर उसके साथ जुड़े रहें। इस दौरान वह व्यक्ति फोन पर बात करता रहा। इसके साथ ही उनके फोन पर अपने आप पोपअप खुलते रहे। जो कि पूरी तरह से अनूप के कंट्रोल से बाहर थे।
बैंक से पैसे निकालने का फोन आया तो ब्लॉक कराया क्रेडिट कार्ड
इसके बाद अनूप कुमार को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर उनके बैंक से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पूछा कि क्या उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन करके खाते से पैसे निकाले हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं पैसे नहीं निकाले हैं। इस पर अनूप ने बैंक वालों से कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया जाए। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल पर आए मैसेज देखे तो पता चला कि उनके खाते से पैसे निकाले गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

आरोपी ठग का मोबाइल नंबर चालू
पीड़ित अनूप कुमार ने बताया कि जब उसके साथ ठगी हुई तो इसके बाद से वह खुद सक्रिय हो गए। उन्होंने खुद अपने स्तर पर मामले की काफी पड़ताल की। कई अहम जानकारियां उन्होंने जुटा ली हैं और वह सब जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि इस केस को तुरंत हल करें, जिससे किसी दूसरे के साथ ऐसा न हो। अनूप ने कहा कि आरोपी का फोन नंबर चालू है और पुलिस उसकी पड़ताल करके इस केस को जल्द हल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें