फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएम बोले- अकाली और कांग्रेसी सरकारों ने साजिश के तहत पंजाब की सरकारी संस्थाएं तबाह कीं

Thu, 29 Feb 2024 06:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में लीवर एंड बिलियरी साइंसेज इंस्टीट्यूट के उद्घाटन अवसर पर विपक्षी नेताओं को जमकर लताड़ा
विज्ञापन

कहा- केंद्र जानबूझ कर गैर-भाजपा राज्य सरकारों के फंड रोक रहा


माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। राज्य की सरकारी संस्थाओं की बदहाली के लिए अकाली और कांग्रेसी सरकारों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार अब सरकारी संस्थाओं में अव्वल दर्जे की सहूलियतें प्रदान कर रही है, जिससे पंजाब का कोई भी व्यक्ति सरकारी सहूलियतें का लाभ लेने से वंचित न रहे।
वह वीरवार को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज’ के उद्घाटन को लेकर शहर में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मौके पर राजनेता निजी संस्थाओं के कारोबार में से हिस्सेदारी लेते थे और सरकारी संस्थाओं को अनदेखा करते थे। ये राजनेता इतने लालसी और बेरहम थे कि इन्होंने साजिश के तहत पंजाब का सरकारी स्वास्थ्य एवं शिक्षा ढांचा खत्म कर दिया था। इससे सरकारी संस्थाओं के दरवाजे बंद होने के बाद आम लोग शिक्षा या इलाज के लिए मजबूर होकर निजी संस्थाओं में पहुंचे।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में कैंसर का इलाज इतना महंगा होता था कि कैंसर रोगी आर्थिक हालत के कारण इलाज ही नहीं था करवाता। ये लोग निजी संस्थाओं को लाभ कमाने की आजादी देते थे और उस लाभ से कमीशन लेते थे। दुख से परेशान लोग निराशा के आलम में चले गए। परिवारवाद के मोह में डूबे इन राजनीतिज्ञों को कभी पंजाब का दर्द नहीं रहा, इस कारण पंजाब के लोगों ने इनको घर बिठा दिया।
दो साल में 40,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो साल में 40,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी हैं जो पंजाब के इतिहास में रिकाॅर्ड है। उन्होंने कहा कि ये नौकरियां हासिल करने वालों में वह नौजवान भी शामिल हैं जो विदेश में से आकर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के बड़े मौके पैदा करने के लिए राज्य में अधिक से अधिक निवेश लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो साल में 70, 000 करोड़ से अधिक का निवेश हो चुका है, जिससे तीन लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 117 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ स्थापित किये गए हैं, जहां बच्चों को विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने विरोधियों द्वारा उनकी की जा रही आलोचना पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वास्तव में अकालियों और कांग्रेसियों की आपस में हिस्सेदारी थी जो बारी बारी सत्ता का सुख भोगते थे, लेकिन इनको नहीं था पता कि राज्य में तीसरा पक्ष भी आ सकता है। अब पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर इनको सत्ता से किनारे कर दिया है। अब जब सरकार लोगों की भलाई के लिए बड़े फैसले ले रही है तो बौखलाहट में आकर विरोधी नेता बिना वजह निंदा करनी शुरू कर देते हैं। हम इन लोगों की जरा भी परवाह नहीं करते, क्योंकि मेरा मकसद सिर्फ़ और सिर्फ लोगों की सेवा करना है।
इन नेताओं को पंजाबी की परीक्षा पास करने की चुनौती दी
मुख्यमंत्री ने अकाली नेता हरसिमरत बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, और कांग्रेसी नेता प्रताप बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नवजोत सिद्धू को पंजाबी भाषा के नालायक राजनीतिज्ञ बताते हुए इनको पंजाबी भाषा की लिखित परीक्षा पास करने की चुनौती दी। भगवंत मान ने कहा कि यह नेता कान्वेंट स्कूलों से पढ़े हुए हैं, जिस कारण यह पंजाबी भाषा की परीक्षा पास ही नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वह इन नेताओं को सवालों के जवाब भी बता दें तो भी वह उत्तर सही नहीं लिख सकते।
केंद्र पर गैर-भाजपा राज्य सरकारों के साथ नफरत करने का आरोप
केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के फंड रोकने की सख्त आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गैर-भाजपा राज्य सरकारों के साथ नफरत और भेदभाव करती है जिस कारण पंजाब की तरह दिल्ली, केरल, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु जैसे राज्य अपने फंड लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाने के लिए मजबूर हैं। मान ने अपने भाषण के दौरान कहा कि चुनाव में चंडीगढ़ के निगम चुनाव की तरह वोट न चुनी जाए। वहां बीजेपी के नुमाइंदे द्वारा शहर के चुने हुए प्रतिनिधियों की 36 वोटों का मजाक उड़ाया गया। मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।
आप के विधायकों पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 117 विधानसभा हलकों में से 92 विधायक आम आदमी पार्टी जीतकर आए हैं, जो साधारण घरों से संबंध रखते हैं। इन 92 विधायकों में से उनके सहित 82 विधायक पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में लोक सेवा के प्रति समर्पण भावना को योग्यता माना जाता है, जबकि विरोधी पार्टियों में परिवारवाद और निजता को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों में डाक्टर, वकील, समाजसेवीं और अन्य क्षेत्र की सम्मानित शख्सीयतें शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन वर्ल्ड क्लास मेडिकल कॉलेज बनेंगे
मान ने कहा कि होशियारपुर, कपूरथला और मोहाली एयरपोर्ट के पास मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, जो वर्ल्ड क्लास हाेंगे और नवीनतम तकनीकों से लैस होंगे। वहीं कहा कि मोदी वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं, मगर वह वन नेशन वन एजुकेशन, वन नेशन वन हेल्थ सिस्टम जैसी बात क्यों नहीं करते। मान ने कहा कि पंजाब में सरकार एक यूपीएससी सेंटर भी खोलने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें