फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीवरेज और पीने वाले पानी की दिक्कत दूर करे नगर काउंसिल’

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले की सभी नगर काउंसिलों को अब अपने एरिया में सीवरेज और पीने वाले पानी की दिक्कत दूर करने पर खास ध्यान देना होगा। जिससे गर्मी और बारिश के मौसम में लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। यह आदेश डीसी अमित तलवार की ओर से वीरवार को जिले के अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग में दिया गया। वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों से मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जो भी काम पेंडिंग चल रहे हैं। उन्हें तय समय में पूरा किया जाए। अगर किसी का काम पूरा नहीं होता है तो उसे तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाए। इस मीटिंग के शुरू में उन्होंने पिछल दो महीने के अधिकारियों के काम की समीक्षा की। साथ ही प्रगति रिपोर्ट के बारे में जायजा लिया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास पूजा गरेवाल विशेष तौर पर मौजूद थे। डीसी ने विकास कार्यों के बारे में प्रगति और महीना समीक्षा मीटिंग में सीवरेज, पीने वाले पानी, ट्यूबवेल और जिले की कॉलोनियों में चल रहे कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम मोहाली हरबंस सिंह, एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह, एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता और शहरी विकास से संबंधित अधिकारी विशेेष तौर पर मौजूद थे। बता दें कि बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में पानी और सीरवेज को लेकर कई तहर की दिक्कतें आती हैं। इसी चीज को ध्यान में रखकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें