फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में करंट लगने से रसोइये की मौत, भड़के परिजनों ने की सड़क जाम

विज्ञापन
मृतक के परिजन हंगामा करते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला रोड पर स्थित एक होटल में करंट लगने से काम कर रहे रसोेइये की मौत हो गई। भड़के उसके परिजनों ने पंचकूला सड़क जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय सुरिंद्र कुमार निवासी गांव काठगढ़ पंचकूला रोड पर स्थित एक होटल में बतौर कुक काम करता था। शुक्रवार रात जब वह रसोई में काम कर रहा था तो उसे अचानक फ्रिज से करंट लग गया। इसके बाद उसे पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के लिए परिजनों ने होटल प्रबंधकों को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारी होटल प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए अड़ गए थे। मामले की सूचना मिलने बाद ढकोली पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी देर बाद जाम खुलवाया। मृतक की मां के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें