मोहाली। शनिवार को जिले में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से एक मोहाली और दूसरा ढकोली क्षेत्र से है। जबकि 6 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट आए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने बताया कि जिले में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 68714 हो चुकी है। इनमें से 67618 कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 1063 लोग जान गंवा चुके हैं और 33 मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। संवाद