फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नकली गहने गिरवी रख लोन न चुकाने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जीरकपुर। पुलिस ने एसएसपी मोहाली के आदेश पर जांच के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ नकली सोने के गहने गिरवी रख लोन लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में अजय जैन निवासी फेस-2 राम दरबार चंडीगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से एसएसपी मोहाली को शिकायत दी गई थी। एसएसपी के आदेशों पर जांच के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता विजय अग्रवाल ब्रांच हेड केनरा बैंक पटियाला रोड जीरकपुर ने बताया कि अजय जैन निवासी रामदरबार ने सोने की चार चूड़ियां गिरवी रखकर बैंक से 4 लाख 60 हजार का लोन लिया। जिसे उसने नहीं चुकाया तो बैंक ने नोटिस व कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सोने को नीलाम करने कि कार्रवाई शुरू की तो सोना डेराबस्सी के ज्वेलर से जांच करवाई तो पता चला कि सोना नकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अजय कुमार ने जब गोल्ड लोन लिया था तो 17 चंडीगढ़ के ज्वेलर से इसकी जांच करवाई गई थी। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। जब आरोपी अजय जैन ने बैंक लोन नहीं भरा दो उनके घर बैंक द्वारा बंदा भेजा गया तो पता चला कि वह कई जगह किराए पर रहकर वहां से फरार हो चुका है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें