फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में करनाल के युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 07:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जीरकपुर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। पंचकूला पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जीरकपुर पुलिस को भेजा है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आईपीसी की धारा 376 के तहत अंकित निवासी जिला करनाल के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह मोरनी इलाके की रहने वाली है और 2018 में पंचकूला में वेब डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए एडमिशन ली थी। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2019 में बस स्टैंड के सामने उसे अंकित नाम का एक युवक मिला। उसने उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन


जिसके बाद वह मोबाइल पर बातचीत करने लगा और दोस्ती गहरी हो गई। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद जनवरी में आरोपी अंकित ने उसे जीरकपुर स्थित बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में बातचीत के लिए बुलाया। जब वह जीरकपुर स्थित होटल गई तो वह उसे बातचीत करने के बहाने एक कमरे में ले गया और बातों में लगाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार जीरकपुर होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी अंकित से शादी के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। इसके बाद मामले की शिकायत सेक्टर पांच स्थित महिला थाना पंचकूला में दर्ज कर्रवाई। जिसके बाद पंचकूला पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर एसएसपी मोहाली को भेजी और कार्रवाई के आदेश दिए गए। जीरकपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित की तलाश शुरू कर दी है। जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें