फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बेकरी शॉप के कारिंदे से 10 हजार रुपये छीनकर तीन लुटेरे हुए फरार

Mon, 26 Feb 2024 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ लुटेरों ने लूट की वारदात को सरेआम दिया अंजाम, सदमे में दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। दिन-दिहाड़े मोटरसाइकल सवार बेखौफ तीन युवकों ने लॉटरी मार्केट के पास एक दुकानदार से दस हजारे रुपये छीन लिए और फरार हो गए। इस दौरान नजदीकी दुकानदारों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात दोपहर करीब पौने तीन बजे हुई। बताया जा रहा है कि सूचना देने के बाद भी शाम 6 बजे तक पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची, ऐसे में लोग सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं।
कमलेश कुमार निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसके जीजा की बेकरी की दुकान है और वह उनके पास काम करता है। कमलेश ने बताया कि जीजा नेपाल स्थित अपने घर गया हुआ है और दुकान वही संभाल रहा है। जिसके चलते दुकान की सेल उसके पास ही थी। सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे वह पड़ोसी की दुकान से अपनी दुकान पर जा रहा था तो पभात की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उसे पकड़ लिया के हमें गांजा पीना है, गांजा दे, जब उसने मना किया और कहा कि वह गांजा नहीं पीता। इस पर वह बोले, 200 रुपये दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों उसे छोड़ आगे निकल गए। जब वह दुकान में घुसने लगा तो तीनों वापस आए और उसे डंडा दिखाते हुए घेर लिया। एक युवक ने उसकी जेब में पड़े पैसे और उसका पर्स निकाल लिया। कमलेश ने बताया कि जेब में 7 हजार रुपये थे और पर्स में तीन हजार कुल दस हजार रुपये दुकान की सेल के थे। जिसे तीनों युवक लूटकर भबात की तरफ ही फरार हो गए। उनका पड़ोसी दुकानदारों ने पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। शिकायतकर्ता कमलेश ने बताया कि वह इसकी शिकायत पुलिस को दे चुका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें