खरड़। गमाडा की शिकायत पर अवैध कॉलोनी काट रहे बिल्डर के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपार्टमेंट और पेरीफेरी एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक मोहाली की एक नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने न तो गमाडा से नक्शा पास करवाया था और न ही अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया था। कंपनी ने मुल्लांपुर में मनमाने ढंग से अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचना शुरू कर दिया था। जानकारी मिलने पर गमाडा हरकत में आया। गमाडा ने इसकी शिकायत मुल्लांपुर थाने में दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। मुल्लांपुर थाने के एसएचओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।