फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने से आधी उम्र की नाबालिग को अगवा करने में व्यक्ति पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में एक व्यक्ति पर खुद से आधी उम्र की नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान धीरज कुमार मूल निवासी बिहार के रूप में हुई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यहां किराए के मकान में रहते हैं। उनकी 14 साल की बेटी 8वीं में पढ़ती है। वह शुक्रवार शाम करीब साढे़ 4 बजे से गायब है। उनके पड़ोस में किराए के कमरे में रहने वाला करीब 30 साल का व्यक्ति धीरज भी उसी समय से गायब है। उसी ने मेरी बेटी को अगवा किया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धीरज कुमार पर नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। इस केस के जांच अधिकारी रामेश्वर दास ने बताया कि पुलिस आरोपी के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल निकलवा रही है। जिससे आरोपी के बारे में जानकारी मिल सके। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें