फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की मिड्डूखेड़ा केस के आरोपी की पत्नी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की मिड्डूखेड़ा केस के आरोपी की पत्नी पर केस दर्ज
विज्ञापन

मोहाली। यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल गौरव पटियाल उर्फ लक्की की पत्नी रेणु के खिलाफ अदालत के आदेशों पर थाना फेज-आठ में धारा-174 ए के तहत केस दर्ज हुआ है। इससे पहले रेेणु को एक मामले में भगौड़ा करार दिया जा चुका है। वह काफी समय अदालत में पेशी पर गैर-हाजिर रहती आ रही है। सूूत्रों के अनुसार अमेरिका चली गई है। वहीं लक्की आर्मेनिया की जेल में बंद है।
विज्ञापन

बता दें कि आठ अगस्त 2021 को अकाली नेता विक्रम सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा की दिनदहाड़े सेक्टर-71 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले के आरोपी कई दिनों तक रहस्य बने रहे थे। इसके बाद पुलिस ने केस को सुलझा लिया था। इसमें सामने आया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या आर्मेनिया की जेल में बद गौरव पटियाल ने मिलकर की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले के शामिल शूटर पकड़े थे। उनसे भी पूछताछ में सारी बात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस जिला अदालत में आरोपपत्र दायर कर चुकी है। हालांकि इस मामले में एक और सप्लीमेंट्री आरोपपत्र दायर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें