फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 41 दिनों से चल रहा प्रचार आज थम जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव के लिए करीब 41 दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार शुक्रवार को शाम 6 बजे थम जाएगा। लेकिन चुनाव प्रचार के आखिर दिन सभी राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी लोगों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। इस दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों ने रोड शो के माध्यम से प्रचार करने की अनुमति ली है। साथ ही रोड शो को कामयाब बनाने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत लगाई हुई है।
विज्ञापन

डीसी ईशा कालिया ने साफ किया है कि आज शाम 6 बजे प्रचार थमेगा। किसी तरह का नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक चुनाव प्रचार के थमने के साथ ही बाहरी जिलों के लोगों को हलका छोड़ना होगा। इस संबंधी रस्मी आदेशों का पालन होगा। पुलिस मुलाजिम, रिटर्निंग अफसर या फ्लाइंग स्क्वाड उन लोगों के शिनाख्ती कार्ड की जांच करेगी, जिससे यह साफ हो सके कि कोई बाहरी व्यक्ति तो वहां पर नहीं है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वह अपनी योजना इस तरह बनाए कि बाहरी नेता या समर्थक छह बजे तक वह अपना हलका छोड़ पाए। इसके अलावा इस दौरान पुलिस की तरफ से रेस्ट हाउस, होटल और क्लबों आदि की जांच की जाएगी। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई की जाए।
आज से बंद हो जाएंगे शराब ठेके
इसी तरह जिला निर्वाचन कार्यालय ने तय किया है कि 18 फरवरी से 20 फरवरी चुनाव संपन्न होने तक सभी ठेके बंद हो जाएंगे। इस दौरान दो दिन ड्राई-डे रहेगा। इसी तरह 10 मार्च को मतगणना वाले दिन भी ड्राई डे रहेगा। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह बिना किसी डर से मतदान करें। अगर किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो निर्वाचन आयोग से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें