फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का होगा रेड कारपेट वेलकम और थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को होने वाले मतदान में जहां पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का रेड कारपेट वेलकम होगा। वहीं, कोरोना से निपटने के लिए भी पूरे इंतजाम होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह बिना किसी डर के कोरोना दिशानिर्देश का पालन करते हुए घरों से निकलें। साथ ही मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सहयोग दें। निर्वाचन आयोग ने पोलिंग बूथों पर पहुंचने वाले लोगों की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की योजना बनाई है। इसके बाद हाथ सैनिटाइज करने की प्रक्रिया होगी। सभी मतदान करने आने वाले मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन पर मास्क पहनकर आना होगा। अगर कोई मतदाता किसी कारणवश मास्क नहीं लगाता है, तो पोलिंग बूथ पर भी मास्क का इंतजाम रहेगा। पोलिंग बूथ में इस बार लोगों को लंबी कतार से बचाने के लिए वेटिंग एरिया का इंतजाम होगा। यहां पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा टोकन सिस्टम भी लागू होगा। वेटिंग एरिया में बैठे लोगों को टोकन दिया जाएगा और इसी हिसाब से अपनी बारी आने पर लोग मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदान कर पाएंगे। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए पोलिंग बूथों पर मार्किंग की जाएगी। इसके अलावा हेंड वॉश और हाथ धोने के लिए पानी का इंतजाम भी रहेगा। पोलिंग स्टाफ और राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों को कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज को जरूरी किया गया है।
विज्ञापन

मोबाइल जमा करवाने के लिए बनेंगे काउंटर
पोलिंग बूथों के अंदर कोई भी व्यक्ति अपना मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। वहीं, हर पोलिंग बूथ पर मोबाइल जमा करने के लिए एक काउंटर बनाया जाएगा। यहां पर लोग मोबाइल जमा करवा पाएंगे। इसके अलावा कोविड मरीजों के लिए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। यहां पर वह पोलिंग के आखिरी घंटे में मतदान कर पाएंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का इंतजाम रहेगा। हर पोलिंग स्टेशन में दो रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे और बायो वेस्ट इकट्ठा करके उसे नष्ट करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें