फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों की ट्रे में एक्सपायरी तारीख डिसप्ले करें दुकानदार, जिला सेहत विभाग ने दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। त्योहारों के सीजन में लोगों को शुद्घ खाने की चीजें मुहैया करवाने के उद्देश्य से जिला सेहत विभाग का फूड सेफ्टी विंग पूरी ताकत से जुट गया है। विभाग ने खाने-पीने की चीजें बनाने और बेचने वालों से अपील की है कि वह शुद्घ साफ सुथरी चीजें ही बेचें। इसके साथ ही विभाग ने मिठाई बेचने वाले दुकानदारों से कहा है कि वह दुकान में रखी सभी मिठाइयों के आगे उसकी एक्सपायरी तारीख जरूर लिखें। इस संबंधी फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी की तरफ से नियम लागू कर दिए गए हैं। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. सुभाष ने बताया कि जब उनकी टीमें जांच के लिए जाती हैं तो देखा जाता है कि कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके ईधर-उधर खिसक जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार शुद्घ और अच्छी चीजें बेचते हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। जांच का उद्देश्य किसी को तंग करना नहीं, बल्कि लोगों को साफ-सुथरी चीजें मुहैया करवाना है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों से बैठक की थी। इसमें उन्होंने सख्त हिदायत दी थी कि वह खुराक सुरक्षा कानून का पालन जरूर करें। इस काम में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को यह भी समझाया था कि अगर फूड सेफ्टी विंग के नाम पर कोई अधिकारी पैसे मांगता है तो उन्हें इस बारे में सूचित किया जाए। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिश्वत मांगने वाले हर दुकानदार, दोधी, करियाना और हलवाई यूनियन के प्रधान उन्हें शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर 98766 43047 पर संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें