फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में बाउंसर ने सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक तरफा प्यार में खरड़ निवासी हरप्रीत सिंह ने फेज-5 में खुद के सिर में गोली मार ली। पहले उसे फेज-4 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच के बाद पता चलेगा कि गोली युवक ने खुद या फिर महिला ने मारी है। घायल युवक पेशे से बाउंसर है।
विज्ञापन

विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच महीने से हरप्रीत सिंह उसका पीछा कर रहा था। इतना ही नहीं वह बातों में उलझाकर परिजनों से झगड़ा करके अलग होने की बात कहता था। लेकिन, उसने हमेशा उसकी बातों का विरोध किया। शुक्रवार वह किसी काम से कार से फेज-5 गई थी। यहां हरप्रीत सिंह पहले से उसका इंतजार कर रहा था। आरोप है कि हरप्रीत उसकी गाड़ी में आकर बातें करना लगा। इसी दौरान उसने अपनी पिस्तौल उसकी कनपटी पर लगा दी और घरवालों के खिलाफ शिकायत देने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच उसका पति दूसरी कार से घटनास्थल पर पहुंच गया, जिसे देख हरप्रीत सिंह घबरा गया और उसने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
वहीं, हरप्रीत सिंह के पिता ने बताया कि पांच महीने पहले बेटे की महिला के साथ इंस्ट्राग्राम पर फ्रेंडशिप हुई थी। इस बात को लेकर महिला के पारिवारिक सदस्य लड़ाई झगड़ा करते थे। जिसकी शिकायत फेज-1 थाने में दर्ज करवाई थी। इस मामले में थाने के मुंशी ने दोनों पक्षों को आपसी समझौता करने की बात कहकर भेज दिया था।
विज्ञापन

जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी
हरप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि नौजवान ने खुद को गोली मारी है या मारी गई है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

- शिवदीप बराड़, प्रभारी फेज-1 पुलिस थाना मोहाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें