फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में नहीं कोरोना जांच की व्यवस्था, बढ़ रहे संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में खांसी जुकाम और बुखार के बढ़ते मरीजों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। इन लक्षणों के मरीज इलाके के तकरीबन हर घर में मौजूद हैं। पुलिस स्टेशन, नगर काउंसिल कार्यालय और बिजली विभाग से लेकर इलाके में हर जगह कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन चिंता का विषय यह है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाके में कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम न तो कोरोना की जांच कर रही है और न ही सर्वे किया जा रहा है। जिससे पता चल सके कि कितने लोग बीमार हैं। इस संबंधी स्थानीय निवासियों में प्रीतपाल शर्मा और गुरदीप सिंह ने बताया कि चिंता की बात यह है कि जो लोग खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं, जांच न होने से उनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हो पा रही है और वह लोग खुलेआम घूम बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें