फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर एंबेसी कर्मचारी बताकर कनाडा भेजने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-1 की पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर एक युवती से 9 लाख रुपये ठगने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चारों आरोपियों की पहचान पलविंदर सिंह ढिल्लों उर्फ हैप्पी निवासी मोहाली, गगनदीप सिंह ढिल्लों, भूपिदंर सिंह और मोनू निवासी सिरसा शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ दर्ज केस में धोखाधड़ी, साजिश रचने और इमिग्रेशन एक्ट की धाराएं लगाईं हैं। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापा मार रहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरदासपुर निवासी युवती मनप्रीत कौर ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर पलविंदर सिंह ढिल्लों उर्फ हैप्पी से हुई थी। हैप्पी ने उसे कहा कि वह अमेरिकन एंबेेसी में काम करता है और वीजा का आवेदन करने में उसकी मदद कर देगा। इस पर वह उसकी बातों में आ गई और उस पर विश्वास करके अपने सभी कागजात उसको सौंप दिए। इसके बाद हैप्पी ने उसकी फाइल एंबेसी में लगा दी और उसे विश्वास दिलाया कि उसका वीजा लग गया है। इसके बाद आरोपी ने उसे फेज-6 में बस स्टाप पर बुलाया और उससे एक लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसका पासपोर्ट दिखाया, जिस पर कनाडा के वीजा का स्टिकर लगा हुआ था। इसके बाद हैप्पी ने उससे बाकी के पैसों की मांग की तो उसने 8 लाख रुपये उसके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। साथ ही तीन लाख रुपये नकद देने की बात भी कहीं। इसके बाद उसने अपने असली कागजात लेने के लिए हैप्पी से संपर्क किया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने पूरी पड़ताल कर इस मामले में संलिप्त चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें