फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौंगी में तेजधार हथियारों से हमला कर ऑटो चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी में कुछ अज्ञात हमलावरों ने अपने दो दोस्तों के साथ ऑटो में बैठे ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसकी हत्या कर दी। सोमवार की देर रात हुई इस वारदात में गंभीर घायल हुए ऑटो चालक की जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पेट और छाती पर गहरे जख्म थे। मृतक की पहचान बड़माजरा में किराए पर रह रहे लाल रतन (35) ऑटो चालक के रूप हुई है। उसके परिवार में तीन बच्चे और पत्नी है। जबकि उसके दोस्त अनिल के पैरों और तीसरे दोस्त को भी चोट आई है। पुलिस ने इस संबंधी हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।
विज्ञापन

बलौंगी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के भाई संजय ने शिकायत में बताया कि सोमवार रात को उसका भाई अपने ऑटो में दोस्त सोनू और अनिल के साथ बलौंगी की मुख्य सड़क के पास खड़ा था। इस दौरान दो बाइकों पर पांच हमलावर आए और तेजधार हथियारों से उसके भाई पर हमला कर दिया। जब ऑटो में बैठे उसे दोस्त उसे बचाने लगे तो हमलावरों ने उनको भी घायल कर दिया। संजय के पेट और छाती पर तेजधार हथियारों से हमले में ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। इसके बाद पांचों हमलावर फरार हो गए। पहले घायल संजय को फेज-6 के जिला सिविल अस्पताल ले गए और यहां से डॉक्टरों ने गंभीर घायल संजय को जीएमसीएच-32 में रैफर कर दिया। यहां पर मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें