फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर पहुंचे केजरीवाल: बोले- पंजाब में हमारी सरकार बनते ही लागू होगी ट्रांसपोर्ट पॉलिसी, आयोग का होगा गठन

Thu, 30 Dec 2021 10:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को जीरकपुर में धरनारत ट्रक ऑपरेटरों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिया है कि आप की सरकार बनते ही पंजाब में ट्रांसपोर्ट पॉलिसी लागू की जाएगी। उन्होंने ट्रांसपोर्ट आयोग बनाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरकपुर के पीआर-7 की 200 फुटी एयरोसिटी रोड पर बीते दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे ट्रक ऑपरेटरों को समर्थन देने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, हरपाल चीमा और हलका डेराबस्सी से पार्टी के उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा पहुंचे। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में ट्रक ऑपरेटर्स यूनियनों की बहाली, ओवरलोड खत्म करने समेत आठ मांगों को आप की सरकार आने पर माल लिया जाएगा और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी तैयार की जाएगी, जिससे ट्रक ऑपरेटर अपने पैरों पर खड़े हो सकें और उनको भविष्य में कोई परेशानी न हो। 

उन्होंने कहा कि यह आठ मांगें मानने के बाद क्या गारंटी है कि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का हल हो जाएगा। बल्कि इन मांगों के बाद नई समस्याएं भी आ सकती हैं। इसलिए इन समस्याओं का पक्का हल करने के लिए ट्रांसपोर्ट और व्यापारियों में लड़ाई करवाने के बजाय प्यार बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए पंजाब में पहले से स्थापित भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर 10 से 15 सदस्यों वाला ट्रांसपोर्ट आयोग गठित किया जाएगा। इसके सभी सदस्य ट्रक ऑपरेटर होंगे जो नियमों के अंतर्गत खुद पॉलिसी तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि किसानों से समझौता होने की कोई संभावना नहीं है। पार्टी ने 96 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, जबकि बाकी उम्मीदवारों का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोग विपक्षी दलों की चालों को समझ गए हैं। इन दलों से पंजाब की समस्याओं का हल नहीं होगा, बल्कि ‘आप’ ही एक ऐसी पार्टी है जो दिल्ली की तरह पंजाब को आगे ले जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भारी बहुमत के साथ ‘आप’ की सरकार बनने जा रही है। 

इस अवसर पर ‘आप’ के राज्य प्रधान भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली की तरह पंजाब में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का हल करने के अलावा इज्जत की जिंदगी दी जाएगी। हलका डेराबस्सी से पार्टी के उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा ने केजरीवाल को पंजाब के ट्रांसपोर्टरों को दिल्ली में आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस पर केजरीवाल ने जल्द ही दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ एक बैठक करवा कर सभी समस्याओं का हल करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें