फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कहर के साथ डेंगू ने भी बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के साथ ही जिले में डेंगू ने भी अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। सोमवार तक इलाके में बीस के करीब डेंगू के केस सामने आ चुके हैं। डेराबस्सी और खरड़ डेंगू के हॉट स्पॉट बनकर उभर रहे हैं। हालांकि सेहत विभाग ने इससे निपटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सर्वे मुहिम से लेकर लोगों को जागरूक तक किया जा रहा है। इसके अलावा सभी इलाकों में फॉगिग भी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ और डेराबस्सी से लोग मेडिकल कॉलेज में डेंगू का इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सेहत विभाग की टीम हर उस स्थान पर पहुंच रही है, जहां डेंगू के केस आ रहे हैं। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि रोजाना 1000 घरों की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिन इलाकों से पिछली बार सबसे अधिक मरीज सामने आए थे। उन जगहों पर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं सेहत विभाग ने मोहाली मेडिकल कॉलेज के अलावा डेराबस्सी में भी डेंगू वार्ड बनाए गए है। वहीं डेराबस्सी में बनाए गए डेंगू वार्ड का निरीक्षण पिछले हफ्ते ही किया गया है। ताकि वहां पर आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस एरिया में सामने आए थे सबसे ज्यादा केस
पिछले साल भी डेंगू ने इलाके में जमकर कहर मचाया था। बलौंगी, जीरकपुर, ढकोली, डेराबस्सी हॉट स्पॉट बनकर उभरे थे। इस एरिया में प्रत्येक घर से डेंगू के मरीज सामने आए थे। इसके बाद सरकार की तरफ से इस एरिया में स्पेशल नोडल अफसर तैनात किए गए थे। साथ ही पूरी स्थिति पर पंजाब सरकार की ओर से नजर रखी जा रही थी। साथ ही फॉगिंग से लेकर अन्य इंतजाम किए गए थे और स्थिति पर काबू पाने के लिए कई प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें