कुराली। गांव चंदपुर की जमीन को लीज पर देने के लिए जिला विकास और पंचायत अफसर सुखचैन सिंह, ब्लॉक विकास और पंचायत अफसर जसप्रीत कौर और सिविल प्रशासन के अधिकारी ब्लॉक दफ्तर पहुंचे। पुलिस की ओर से ब्लॉक कांप्लैक्स में दाखिल नहीं होने देने पर गांववासियों और किसानों ने ब्लॉक कांप्लैक्स के बाहर गेट के आगे धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता परमिन्द्र सिंह चालाकी, रेशम सिंह बडाली, कुलविन्द्र सिंह, सोनिया मान, मिशन के नेता गुरमीत सिंह शांटू, सुखदेव सिंह कंसाला, रविन्द्र सिंह वजीदपुर, समाज सेवी सतनाम सिंह दाऊ सहित गांव वासी सुभम गिरि, दर्शन सिंह आदि ने कहा कि भू-माफिया सरकार के साथ मिलकर उनकी करोड़ों की जमीन हड़पना चाहता है। सरकार और विभाग के अधिकारी भू-माफिया का साथ दे रहे हैं, लेकिन वे अपने हकों पर डाका नहीं डलने देंगे। इस धरने को आप पार्टी के यूथ नेता परमिन्द्र सिंह गोल्डी, अकाली दल के जिला प्रधान चरणजीत सिंह चन्ना कालेवाल, जगदेव सिंह मलोआ आदि भी शामिल हुए।
हल न निकला तो डीसी से हुई बैठक
इसी दौरान डीडीपीओ सुखचैन सिंह, बीडीपीओ जसप्रीत कौर और डीएसपी ने संघर्ष कमेटी के साथ की, लेकिन कोई हल न निकलने के उपरांत डीसी के साथ बैठक करवाई। डीसी के साथ मुलाकात करके मामले संबंधी जागरूक करवाया गया। इस पर अदालत में मामले के बारे में लगी तारीख को लेकर बोली को रोकने का फैसला हुआ और पंचायत विभाग ने बोली को रद्द करने की घोषणा की।
फोटो माजरी ब्लॉक कांप्लैक्स के आगे धरना देते गांव चंदपुर के लोग और किसान नेता।