मोहाली। जिले में शनिवार को 7305 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। इनमें से 2699 ने पहला, 4294 ने दूसरा, 312 ने बूस्टर डोज लगवाई। इसी तरह, किशोरों में 778 ने पहली, 546 ने दूसरी डोज लगवाई। मामले की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने की।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 1813782 ने टीकाकरण करवाया है, जिसमें से 1092719 ने पहली, 703494 ने दूसरी, 17569 बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। जबकि किशोरों में अभी तक 37279 ने पहली और 4740 ने दूसरी डोज लगवाई है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया। वह लोग सेहत केंद्र आकर निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं।