फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में नहीं ले जा सकेंगे फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में लोग अपने मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। इतना ही नहीं पोलिंग स्टेशन के बाहर राजनीतिक पार्टियों के टेंट भी 200 मीटर की दूरी पर ही स्थापित होंगे। यह फैसला चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने बताया कि सारे मतदान केेंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। साथ ही मतदान की सारी प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग की ओर से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले के तीनों विधानसभा हलके में 907 पोलिंग बूथ केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह सारे बूथ 492 साइट पर स्थापित किए गए हैं। इनमें 126 वर्नेवल व तीन क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं। यहां पर सिक्योरिटी का पहरा रहेगा। वहीं, मतदान की प्रक्रिया गुप्त रहे। इसके लिए भी जिला निर्वाचन कार्यालय पूरी मेहनत कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों के सौ मीटर के दायरे मे मोबाइल के प्रयोग पर पाबंदी लगाई गई है। इसी तरह पोलिंग स्टेशन के बाहर 200 मीटर की दूरी पर नेताओं के टेंट आदि लग पाएंगे। टेंट में दो से तीन व्यक्ति बैठ पाएंगे। वहां पर नेता लोग अपने समर्थकों की मेला नहीं लगा पाएंगे। इस दौरान चुनाव अधिकारी सारी स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
इसके अलावा कोई भी उम्मीदवार या नेता अपनी पार्टी की टोपी, पार्टी का निशान वाला बैच आदि लगाकर मतदान करने पहुंचते हैं तो यह भी चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे लोगों पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले चुनाव में यह बात देखने को मिली थी कि कई जगह लोगों ने मतदान करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने उक्त लोगों पर केस दर्ज तक दर्ज किए थे। ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें