मोहाली। जिले में रविवार को 6 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि चार मरीज तंदुरुस्त हुए हैं। किसी भी व्यक्ति की महामारी से मौत नहीं हुई । डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं।
जानकारी के मुताबिक रविवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से एक, ढकोली से तीन, बूथगढ़ से एक और मोहाली में से एक केस सामने आया है। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 68634 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67525 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अब तक 1060 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी 49 केस सक्रिय हैं। ब्यूरो