मोहाली। जिले में शनिवार को 3528 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। इस दौरान जिला सिविल अस्पताल समेत साठ से अधिक जगह पर टीकाकरण मुहिम चली। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने लोगों से अपील की है कि वह पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं, तभी कोरोना को मात दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह दस बजे से कोरोना टीकाकरण मुहिम शुरू हो गई थी। इस दौरान 792 लोगों ने पहला तो 2341 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। जबकि 125 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। इसी तरह 15 से 17 साल के 141 किशोरों ने पहला व 566 ने दूसरा टीका लगवाया। जिले में अब तक 11.13 लाख लोगों को पहला, 7.49 लाख को दूसरा व 20 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगी है।