फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में निवेश करने व कनाडा में सेटल करने का सपना दिखाकर पैंतीस लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फिल्म में निवेश करने के नाम पर मोटा मुनाफा व कनाडा में सेटल करवाने का झांसा देकर एक युवती से पैंतीस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अमनदीप कौर ने एसएसपी को इस संबंधी शिकायत दी है। साथ ही मुख्यमंत्री भगंवत मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फेज-दो में पत्रकार वार्ता में पीड़ित अमनदीप कौर ने बताया कि वह मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली हैं और अब कुंभड़ा में रहती है। उनके परिजन नहीं हैं। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी को बेचकर करीब पैंतीस लाख रुपये इकट्ठे किए थे। 2018 में उनके एक जानकर पूरण सिंह वासी जीरकपुर ने उसे बताया था कि उनका एक जानकार फिल्म बनाने का काम करता है। उसमें पैसे निवेश करके उसे मोटा मुनाफा हो सकता है।
अगले ही दिन उन्होंने अपने जानकार से मुुलाकात करवाई। उस व्यक्ति ने आगे दो नामी प्रोड्यूसरों से मिलाया। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में निवेश करते हैैं तो मोटा मुनाफा होगा। साथ ही उसे कनाडा में सेटल करवा देंगे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाई जा रही फिल्म में नामी पंजाबी कलाकार व हास्य कलाकार काम कर रहे हैं। इसके अलावा उसे एक फिल्म की शूट पर ले गए। वहां पर कई कलाकारों के साथ उसकी फोटो तक करवाई। साथ ही कहा कि कनाडा का वीजा लगवाने में इससे आसानी होगी। वह उनकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपियों के साथ उनका एग्रीमेंट हो गया। उसने आरोपियों को पहले पांच लाख नकद, फिर दस लाख-दस लाख के चेक लिए। उनके पास इस संबंधी सारे दस्तावेज मौजूद हैं लेकिन बाद में न तो उसके पैसे लौटाए और न ही उसे बाहर भेजा। उन्होंने बताया कि पूर्ण सिंह आज भी उनके साथ है। उसने व दोनों प्रोड्यूसरों ने ही सारा खेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें