फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में कोताही की तो सुविधा केंद्रों पर गिरेगी गाज : जिंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने मंगलवार सुबह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित दफ्तरों की औचक जांच की। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर आए लोगों से बातचीत में सामने आया कि सुविधा केंद्र उचित तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एडीसी को हिदायत दी कि सुविधा केंद्रों द्वारा द्वारा किए जाने वाले काम के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की जाए। जो सुविधा केंद्र अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में ब्लैकलिस्ट किया जाए। सेवा केंद्रों के काउंटरों पर मुलाजिमों की हाजिरी को यकीनी बनाया जाए। सुविधा केंद्रों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए।
कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा मंगलवार सुबह सवा नौ बजे के करीब सीधे ही सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स पहुंचे। इस दौरान वह एसडीएम के दफ्तर से तहसील दफ्तर, तहसील कोर्ट, फर्द केंद्र तक गए। साथ ही मुलाजिमों व अफसरों की हाजिरी चेक की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक अधिकारी ड्यूटी पर गैर-हाजिर थे। पूछने पर बताया कि उनके पास किसी अन्य विभाग का अतिरिक्त चार्ज है, वह वहां पर हैं। इस संबंधी जवाब तलब किया जाएगा। इसके अलावा सुविधा केंद्रों के काम को परखा जाएगा।
किसी के छुट्टी पर जाने पर दूसरे की हो तैनाती
एडीसी कोमल मित्तल व एसडीएम हरबंस सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा सुविधा केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने वहां एक व्यक्ति से पूछा कि क्या वह सुविधा केंद्र से मिल रही सेवाओं से संतुष्ट हैं। इस पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि सेक्टर-68 में उसके घर के पास ही सुविधा केंद्र है, लेकिन जब वह मंगलवार सुबह वहां पर गए तो उन्हें कहा कि मैडम आज छुट्टी पर हैं। ऐसे में उसका काम नहीं होगा। ऐसे में उसे यहां आना पड़ा है। यह बात सुनकर मंत्री भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इससे साफ हो गया है कि सुविधा केंद्र उचित तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। जनता के फीडबैक से कुछ बड़ा नहीं है। इस पर अधिकारियों का जवाब था कि जिस सुविधा केंद्र की बात की जा रही है, वह नगर निगम से चलता है। इस पर मंत्री ने कहा कि भले ही वह सुविधा केंद्र कहीं से भी चल रहा है, आप उसे नोटिस जारी करे। साथ ही उन्हें इस संबंधी रिपोर्ट करे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सिस्टम सुधारना होगा ताकि लोगो को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें