फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना के होटल में 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना चौकी के अधीन पड़ते एक होटल के कमरे से 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सुमित नामक युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने अंदेशा जताया कि युवक की मौत कोई जहरीली चीज निगलने के बाद हार्ट अटैक या ब्रेन हैमरेज होने के कारण हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे जब होटल के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे दोबारा इंटरकॉम और कस्टमर के मोबाइल पर कॉल की तो भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बलटाना चौकी के इंचार्ज ने बताया कि करीब 12 बजे पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव कब्जे में ले लिया था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें