फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से धान की तस्करी रोकने के लिए लगे 16 नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। धान के सीजन में अन्य राज्यों से धान की तस्करी रोकने लिए जिला प्रशासन ने मजबूत रणनीति से काम शुरू कर दिया है। 16 इंटर स्टेट चेक प्वाइंटों पर चौकसी बढ़ाने के आदेश डीसी ईशा कालिया की तरफ से दिए गए हैं। ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

बुधवार को वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पुलिस, खुराक सप्लाई व खेती बाड़ी विभाग के अधिकारियों से सामूहिक मीटिंग कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राइस शैलरों की सख्ती से निगरानी यकीनी बनाई जाएगी, ताकि धान की रीसाइक्लिंग के खतरे को काबू किया जा सके।
इस मीटिंग में डीसी ने खेतीबाड़ी व मंडी बोर्ड के अधिकारियों को आगामी धान की खरीद के सीजन के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि कोरोना महामारी मानव जीवन के लिए खतरा है। ऐेसे में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस मीटिंग में धान की खरीद और लिफ्टिंग के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे। इस बैठक में एडीसी जनरल कोमल मित्तल, डिप्टी कमिश्नर विकास डॉ. हिमांशु अग्रवाल, सहायक कमिश्नर तरसेम चंद, एसडीएम हरबंस सिंह, एसडीए खरड़ आकाश बंसल और एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बाबा हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें