फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 15 युवकों ने एक नाबालिग की टांग-बाजू तोड़ी, दो अन्य किए घायल

Mon, 19 Feb 2024 08:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल हुए छात्र का आज होना है पेपर
विज्ञापन

पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। पुलिस ने रविवार को शाम 3 नाबालिग लड़कों को बुरी तरह पीटने के आरोप में 4 नामजद युवकों सहित उनके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले के दौरान दो अन्य नाबालिग जान बचाकर किसी तरह फरार हो गए। जबकि दो अन्य को भी चोटें आई हैं, वह भी किसी तरह भागने में कामयाब रहे। जबकि एक 17 वर्षीय लड़का उनके शिकंजे में आ गया, जिसे उठाकर आरोपी अपने साथ पीजी में ले गए। वहां लाठी-डंडों समेत धारदार हथियारों से हमला कर उसकी एक टांग और बाजू तोड़ दी है। इस नाबालिग का मंगलवार को पेपर भी है। हमले में घायल तीनों नाबालिगों को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341, 325, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई नाथी राम ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय, 16 वर्षीय और 17 वर्षीय घायल नाबालिग लड़कों ने आरोप लगाया कि रविवार को शाम सुखमनी कॉलेज की तरफ से वह दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पीजी के लड़कों ने घर पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिन्होंने उन्हें घेर लिया। हमलावरों से बचकर 4 लोग अलग-अलग दिशा में भाग गए, जबकि 17 साल के दोस्त को हमलावरों ने घेर लिया और बुरी तरह पीटा। वह उसे उठाकर अपने पीजी में ले गए। घायल का आरोप है कि पीजी में हमलावरों ने दोबारा पीटा वीडियो बनाया। हमलावरों ने उसकी टांग और बाजू तोड़ दी। हमलावर उम्र में बड़े थे और आरोपियों में नर्सिंग कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। घायल लड़के की टांग पर पलस्तर लगाया गया है, जबकि हाथ में कोहनी के पास फ्रैक्चर है, जिसका दो दिन बाद ऑपरेशन किया जाएगा। घायल बारहवीं का छात्र है, जिसका मंगलवार को पेपर भी है। लोगों ने बताया कि हमलावर बड़ी उम्र के थे जो छोटे नाबालिग को बुरी तरह पीट रहे थे। अगर मौके पर लोग उन्हें नहीं बचाते तो आरोपी जान ही ले लेते। गनीमत रही की किसी भी लड़के के सिर पर कोई चोट नहीं थी। जांच अधिकारी के मुताबिक इस मामले में प्रतीक, मनप्रीत गुज्जर, मुकेश गुज्जर, लखनपाल भावक और उनके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें