फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 1195 लोग कोरोना संक्रमित, पांच ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को 1195 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और संक्रमण की चपेट में आकर पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी ईशा कालिया ने बताया कि सेहत विभाग की ओर से बुखार से पीड़ित 5269 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की गई थी। जबकि राहत की खबर है कि 707 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी और ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जिले में अभी तक 81421 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें 72012 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1092 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना बीते तीन दिन के दौरान 12 लोगों को जान ले चुका है। मृतकों में एक केवल एक साल की बच्ची भी शामिल है। मंगलवार को आए संक्रमितों में मोहाली से 574, खरड़ से 220, ढकोली से 177, घडुआं से 79, बूथगढ़ से 61, डेराबस्सी से 46, बनूड़ से 22, कुराली से 11 और लालड़ू से 5 केस शामिल हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को आए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8317 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें