फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से लुधियाना जा रहा 3 करोड़ 10 लाख 50 हजार का 10 क्विंटल गांजा पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने बिहार से लुधियाना जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से 10 क्विंटल 35 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 3 करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। नशा तस्करों की गिरफ्तारी गांव सताबगढ़ के नजदीक एयरपोर्ट रोड पर नाकेबंदी के दौरान की गई है और इनकी पहचान 20 वर्षीय सूरज कुमार मूलरूप से निवासी बालामोहन करोना, थाना हरदोई, तहसील सडीला, जिला हरदोई (यूपी) के तौर पर हुई है, जो कि फिलहाल जीरकपुर के गांव रामपुर कलां में किराए के मकान में रहता है। दूसरा तस्कर 31 वर्षीय जवाहर लाल निवासी मूलरूप से रहीमपुर रिओली, थाना एवं जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। वह फिलहाल लुधियाना के मोहल्ला शिमलापुर में किराए पर रह रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी अमरोज सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस टीम के साथ एयरपोर्ट रोड पर नाकेबंदी की हुई थी। यहां पर चेकिंग के दौरान आरोपियों को उस समय पकड़ा जब वह एक टेंपू में गांजे की बड़ी खेप लेकर जा रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि नशे के इस कारोबार में उनके साथ कौन-कौन शामिल हैं। दो अन्य व्यक्ति भी आरोपियों के साथ थे, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। अभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। दोनों को डेराबस्सी की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि बरामद गांजे को वह लुधियाना में कहा ले जा रहे थे, दोनों आरोपियों के रिमांड के बाद इस मामले जल्द ही ओर गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें