फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: पुलिस की वर्दी में नाका लगा करियाना कारोबारी से की थी लूट, चार आरोपी काबू, 50 हजार रुपये बरामद

Sun, 18 Jun 2023 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा के एसएसपी जे एलिनचेलियन ने बताया कि मामले का मास्टर माइंड दर्शन सिंह फतेहगढ़ कोरोटाना का रहने वाला है और उस पर पांच मामले दर्ज हैं। वह फरीदकोट जेल में था और दो महीने की पैरोल पर आया था। आठ जून की रात यह वारदात को अंजाम दे कर दोबारा जेल में चला गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते मोगा के एसएसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में आठ जून को पुलिस की वर्दी में नाका लगा कर करियाना कारोबारी को अगवा कर लूटने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने काबू कर लिया है। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: साक्षी मलिक के दावे पर बबीता फोगाट का पलटवार, कहा-बात ऐसी न कहो कि छिपानी पड़ जाए...
विज्ञापन


मोगा के एसएसपी जे एलिनचेलियन ने बताया कि मामले का मास्टर माइंड दर्शन सिंह फतेहगढ़ कोरोटाना का रहने वाला है और उस पर पांच मामले दर्ज हैं। वह फरीदकोट जेल में था और दो महीने की पैरोल पर आया था। आठ जून की रात यह वारदात को अंजाम दे कर दोबारा जेल में चला गया। आरोपियों ने धर्मकोट से इनोवा गाड़ी किराए पर ली थी। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। मास्टर माइंड दर्शन सिंह की गांव में करियाना की दुकान थी। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रुपये और हवलदार की एक वर्दी बरामद की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें