फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बरसाई गोली: जमीन विवाद में चचेरे भाई को मार डाला, आरोपी पहले भी ले चुका है एक की जान

Mon, 21 Jun 2021 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मृतक परमप्रीत सिंह अपने पीछे एक सवा साल का बेटा और पत्नी छोड़ गया। मृतक की मां ने बताया कि उसका पोता अपने पिता को घर में तलाश रहा है लेकिन उसको क्या बताए कि अब उसका पिता इस दुनिया में नहीं रहा। आरोपी इससे पहले भी हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। 
विज्ञापन
परमप्रीत सिंह उर्फ गैरी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव मौड खुर्द में जमीन विवाद में सोमवार को एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह उर्फ गैरी मान निवासी पटियाला के तौर पर हुई। जबकि मृतक के पिता गुरभेज सिंह को भी आरोपियों ने मारने का प्रयास किया लेकिन वह उक्त घटना में गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लवीप्रीत उर्फ लाली मौके से अपने साथियों समेत फरार हो गया। गौरतलब है कि आरोपी लाली मौड पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। उसने कुछ माह पहले बठिंडा शहर के तिनकोनी चौक पर एक कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या की थी। 

जानकारी के अनुसार पटियाला निवासी परमप्रीत सिंह और उसके पिता गुरभेज सिंह का अपने ही रिश्तेदार लाली मौड उर्फ लवीप्रीत के साथ गांव मौड खुर्द की जमीन को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को गुरभेज सिंह अपने पुत्र परमप्रीत सिंह और पत्नी के साथ गांव मौड खुर्द में पहुंचे, जहां पर जमीन को लेकर पंचायती राजीनामा होने के बाद जब परमप्रीत अपने माता-पिता के साथ वापस गाड़ी में बैठने लगा तो उसके ताया के लड़के लाली मौड ने उस पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो गोली लगने से घायल हुए परमप्रीत सिंह को बचाने आए उसके पिता गुरभेज सिंह पर भी आरोपी लाली ने गोलियां चलाई लेकिन वह एक दम पीछे हट जाने से बाल-बाल बच गए। जबकि गोली के छर्रे लगे। जिस से गुरभेज सिंह भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लाली अपने साथियों समेत फरार है। 

घायल परमप्रीत सिंह और पिता गुरभेज सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर तैनात डॉक्टर खुशदीप सिंह ने लड़के परमप्रीत को मृतक करार दे दिया जबकि मृतक के घायल पिता का उपचार शुरू कर दिया। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि घटना का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

उक्त घटना में जान गंवाने वाले परमप्रीत के घायल पिता गुरभेज सिंह के बयान पर थाना मौड में आरोपी लाली एवं उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही। सिविल अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पंचायती राजीनामा होने के बाद अचानक उसका भतीजा लाली उनकी गाड़ी के पास आया और उसके लड़के पर गोली चला दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें