फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: पत्नी से अलग होने का गम सह नहीं पाया पति, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Fri, 05 Jul 2024 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

पंजाब के संगरूर के सुनाम में एक व्यक्ति ने पत्नी से अलग होने की वजह से तनाव में आकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरपाल सिंह उर्फ पाली (42)  के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संगरूर के सुनाम में एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक का पत्नी से तलाक हो चुका था। तलाक के बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। पत्नी से तलाक के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहे सुनाम के गांव लखमीरवाला के गुरपाल सिंह उर्फ पाली (42) ने आत्महत्या की है। मृतक के भाई बलविंदर सिंह ने जीआरपी को दर्ज कराए बयान में बताया कि उसका काफी दिनों से परेशान था। 
विज्ञापन


रेलवे पुलिस स्टेशन के एएसआई नरदेव सिंह ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी कि रेलवे ट्रैक सुनाम पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने तुरंत इस संबंध में जीआरपी को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुनाम के शवगृह में रखवाया था। 

जांच करने पर पता चला कि यह शव गांव लखमीरवाला निवासी गुरपाल सिंह उर्फ पाली का है।  मृतक के भाई ने बताया कि गुरपाल सिंह का पत्नी से तलाक हो चुका है। इस कारण वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते गुरपाल सिंह ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर जीआरपी ने धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की और मृतक गुरपाल सिंह के शव का सिविल अस्पताल सुनाम में पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें