फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पैसों के विवाद को लेकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सैलून पर बाल कटवाने के लिए जा रहे सेखेवाल रोड निवासी राजेश कुमार पर पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमलावरों ने चांद सिनेमा के पास आरोपी को घेराबंदी कर मारपीट की। घायल राजेश को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल राजेश ने बताया कि वह सरकारी डिपो चलाता है। उसने एक जानकार को करीब 6 महीने पहले 30 हजार रुपये उधार दिए थे। उससे वह कई बार रुपये वापस मांग चुका था। पैसे मांगने को लेकर 2 दिन पहले ही उसकी उक्त युवक के साथ गाली-गलौज हुई थी। इसके चलते उसने अपने 3 अन्य साथियों समेत शुक्रवार शाम को उस पर हमला कर दिया। घायल के परिजनों ने मामले की शिकायत थाना डिवीजन 4 की पुलिस को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें