उन्होंने बताया कि इस दौरान यूथ अकाली नेता एवं आरोपी के बीच तकरार हो गई। आरोपी ने अकाली नेता का रिवाल्वर छीनकर सिर पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी अकाली नेता का रिवाल्वर और चालीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया था।
एसएसपी ने बताया कि सोमवार को सीआईए स्टाफ टू की टीम ने आरोपी संजय ठाकुर को गिरफ्तार कर उससे मृतक का 32 बोर रिवाल्वर बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद थाना केनाल में मृतक के रिश्तेदार गुरविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। अब आरोपी को नामजद कर लिया गया है।
18 दिन में लेनदेन को लेकर दूसरी हत्या
शहर में पिछले 18 दिनों में पैसों के लेनदेन को लेकर यूथ अकाली नेता सुखनप्रीत सिंह की हत्या दूसरी घटना है। इससे पहले 21 अगस्त को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के समीप ललित नामक युवक की फाइनेंस के कारोबार को लेकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ललित की हत्या में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-