फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ट्रेन में सफर दौरान मध्य प्रदेश की नौ महिला खिलाड़ी बेसुध, अमृतसर से लिए खराब खाने से बिगड़ी तबीयत

Wed, 21 Jun 2023 03:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से वापस लौट रही थीं। इन खिलाड़ियों ने अमृतसर के एक होटल से सुबह खाना पैक करवाया था, जिसे ट्रेन में खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर से अटारी बार्डर देखने के बाद बुधवार को भोपाल वापस लौट रही मध्य प्रदेश की 9 महिला खिलाड़ी खराब खाना खाने की वजह से ट्रेन में ही बेसुध हो गई। उनको बेसुध हालत में लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पर बाद दोपहर तक उनका उपचार जारी था। 

विज्ञापन


खाना खाते ही हुई बेसुध, लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर भेजी अस्पताल
वहीं रेलवे विभाग के अधिकारी और पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटे हुए थे। ये सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से वापस लौट रही थीं। इन खिलाड़ियों ने अमृतसर के एक होटल से सुबह खाना पैक करवाया था, जिसे ट्रेन में खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई।

रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे
ट्रेन के फिल्लौर पहुंचने तक 9 महिला खिलाड़ी बेसुध हो गई। इसके बाद लुधियाना स्टेशन पर बेसुध खिलाड़ियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया। हालांकि  मौके पर रेलवे डॉक्टर भी पहुंच गए, लेकिन 9 महिला खिलाडियों को हालत ज्यादा खराब होने की वजह से अस्पताल भेज दिया गया। देर शाम तक खिलाड़ियों का उपचार जारी था और रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें