फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पति को धोखा देकर भागी पत्नी, अब प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, सेम नाले में मिला शव

Thu, 02 Nov 2023 11:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

मलेरकोटला के एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि स्पेशल जांच टीम ने इस कत्ल की गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए महिला के शव की पहचान की और अहमदगढ़ में छिपे कातिल शारिक अली को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति को धोखा देकर भागी महिला को उसके प्रेमी मौत के घाट उतार दिया। महिला की पहचान फत्तो उर्फ नीसा के रूप में हुई। प्रेमी की पहचान शारिक अली उर्फ मोहम्मद अली उर्फ अली उर्फ तंदूर वाला के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। 

विज्ञापन


दो दिन पूर्व लुधियाना-खन्ना मार्ग पर गांव मंडियां के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह के खेतों के समीप सेम नाले से फत्तो का शव मिला था।  मलेरकोटला पुलिस ने शारिक अली को मंडी अहमदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। शारिक अली उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। 

मलेरकोटला पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे दबोच लिया। फत्तो का निकाह रायकोट निवासी आसिफ अली उर्फ आशु निवासी रायकोट जिला लुधियाना के साथ हुआ था। फत्तो ने शारिक के प्रेम जाल में फंसकर पति आसिफ अली को धोखा दिया था। फत्तो कुछ समय पहले शारिक अली के साथ भाग गई थी और मौत तक उसके साथ रही।
विज्ञापन


मलेरकोटला के एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि स्पेशल जांच टीम ने इस कत्ल की गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए महिला के शव की पहचान की और अहमदगढ़ में छिपे कातिल शारिक अली को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें