फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चेहरे पर पत्थर मारकर महिला की हत्या, शव खेत में फेंककर फरार

Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कूमकलां के गांव शालूभैणी इलाके में मिला शव, अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कूमकलां के गांव शालूभैणी इलाके में अज्ञात हत्यारों ने महिला के चेहरे पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी शव को खेत में फेंककर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार की सुबह खेत में काम करने वाले मजदूर पहुंचे। उन्होंने शव देख खेत मालिक को सूचना दी।
थाना कूमकलां की पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक महिला की पहचान करने में जुटी है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना कूमकलां के इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी। जब घटनास्थल पर जाकर जांच की गई तो मृतक महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। आशंका है कि उसके चेहरे पर पत्थर के साथ साथ अन्य हथियार से भी वार किया गया है। महिला प्रवासी लगती है और उसकी करीब 45 साल के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक की जांच में यह आशंका है कि हत्यारों ने किसी दूसरी जगह पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए फेंका है। आस-पास के लोगों को बुला पहचान की कोशिश की गई थी, लेकिन मृतका के बारे में कोई कुछ नहीं जानता है। पुलिस स्टेशनों में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई गुमशुदगी दर्ज की गई है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें