फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का सामान लेकर महिला और उसका साथी फरार, राजस्थान के हनुमानगढ़ से फोन पर बुकिंग कर फिल्म शूट करने को बुलाए थे दो कैमरामैन

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शार्ट फिल्म शूट करने के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ से बुलाई गई दो कैमरामैनों की टीम के साथ एक महिला ने अपने साथी और ड्राइवर के साथ मिलकर लाखों रुपये के सामान की ठगी कर ली। इतना ही नहीं आरोपी महिला और उसके दोनों साथी दोनों कैमरामैनों का सामान लेकर कहां फरार हो गए किसी को कुछ पता नहीं चला। जब तक पीड़ित कैमरामैन कुछ समझ पाते आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमानगढ़ निवासी सुरिंदर कुमार ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर रागिनी, अमृतपाल सिंह उर्फ रघु और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुरिंदर कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह हनुमानगढ़ के सतगुरु स्टूडियो में काम करता है।
कुछ समय पहले उसे रागिनी का फोन आया और उसने कहा कि वह शार्ट फिल्म शूट करवाना चाहती है। रेट तय हो गया और सात मार्च को आरोपी महिला ने उन्हें लुधियाना आने के लिए कहा, लेकिन उनके मना करने पर नौ मार्च को आने की तारीख दे दी गई। आठ तारीख को उन्हें एक हजार रुपये बतौर एडवांस पेटीएम भी कर दिए गए। वह नौ मार्च को लुधियाना पहुंचा और उसका साथी रोहित भी उसके साथ ही था।
विज्ञापन

महिला उन्हें अपने ड्राइवर के साथ कार में बैठा कर होटल ले गई। उनके पास सात बैग थे जिनमें से दो बैग उनके कपड़ों के थे जबकि पांच बैग में शूट का सारा सामान था। इसमें कैमरा, लैपटॉप, गिंबल और अन्य सामान था। महिला ने उन्हें कहा कि उनकी 15 लोगों की टीम है और वह सामान अपना गाड़ी में ही रखा रहने दें ताकि दोबारा सामान उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह 15 से बीस मिनट बाद हिमाचल के लिए निकल पड़ेंगे। इसी दौरान उन्हें ऊपर कमरे में ले जाया गया, जहां आरोपी रघु भी पहुंच गया। जहां रागिनी ने रघु से मुलाकात करवाई और रघु से कहा कि वह उनके पास बैठे और वह सबके लिए खाने के लिए कुछ लेकर आती है। रागिनी नहीं आई तो रघु ने कहा कि मैडम का फोन आया है कि उन्हें टाइम लग रहा है तब तक खाना खाएं।
रघु, सुरिंदर को साथ लेकर होटल के नीचे चला गया और रोहित कमरे में ही था। इसी दौरान रघु ने सुरिंदर से कहा कि पानी की बोतल ऊपर रोहित को पकड़ा आए वह नीचे इंतजार कर रहा है। जब तक सुरिंदर कुमार नीचे आता तब तक आरोपी रघु भी गायब हो गया। सुरिंदर दोनों को ढूंढता रहा और आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह समझ गया कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। वह पहले अपने तौर पर ढूंढता रहा, लेकिन आरोपी नहीं मिले तो उनकी शिकायत पुलिस के पास की। इस मामले में थाना डिवीजन पांच के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें