फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की आवाज निकाल बुजुर्ग के खाते से उड़ाए साढ़े 26 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। भोलेभाले लोगों को बातों में लगाकर ऑनलाइन ठगी करने वालों ने कई पैंतरे अपनाने शुरू कर दिए हैं। पहले तो क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ डेबिट कार्ड के नंबर के जरिये लाखों रुपये उड़ाए जाते थे। अब साइबर ठगों ने महानगर में लोगों को फोन कर उनकी पूरी जानकारी लेने के साथ-साथ रिश्तेदारों की आवाज निकालकर लाखों रुपये उड़ाने शुरू कर दिए हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में सामने आया है। एक ठग ने व्यापारी के दामाद की आवाज निकालकर मदद के नाम पर बुजुर्ग के खातेे से लाखों रुपये की नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने बुजुर्ग को इतना विश्वास में ले लिया कि बुजुर्ग हर बात उन्हें बताते गए और आरोपियों ने साढ़े 26 लाख रुपये उड़ा लिए। जब इस बात का व्यापारी को पता चला तो उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना दुगरी पुलिस ने पक्खोवाल रोड के विकास नगर निवासी विपन सगगड़ की शिकायत पर आसाम के कामरुप निवासी बिशा मंडल, मनीपुर के हुस्नारा इम्तियाज अंसारी, भोपाल के शांति नगर स्थित बरखेड़ा निवासी पंकज खुशवाहा, मनीपुर निवासी डबलायु, मनीपुर निवासी विकास, मलार स्थित माही पट्टी निवासी दशरथ मंडल और उत्तरप्रदेश के मीरा देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विपन सगगड़ द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पिता रमेश कुमार सगगड़ बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र करीब 77 साल की है। 18 अप्रैल को उनके पास एक फोन आया। बात करने वाले ने खुद को रमेश कुमार का दामाद बताया। आरोपी ने काफी समय तक बात की और बाद में कहा कि उसके दोस्त को कुछ मदद चाहिए, जिसके लिए आरोपी ने पैसे की मांग की। रमेश कुमार आरोपी की बातों में आ गए और आरोपी के कहे अनुसार चलते रहे। इसी दौरान आरोपी ने उनके खाते से करीब साढ़े 26 लाख रुपये की नकदी उड़ा डाली। जब विपन को इस बात का पता चला तो उसने सारी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में अब दबिश देने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजकर दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें