फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दफ्तर के अंदर बने पार्क में शराब पीने से रोका तो मुलाजिम से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बिजली दफ्तर के अंदर बने पार्क में शराब पी रहे कुछ युवकों को बिजली मुलाजिम ने रोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मुलाजिम को बुरी तरह घायल कर दिया। किसी तरह से बिजली मुलाजिम ने जान बचाई और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में गांव भट्टिया के रहने वाले हरप्रीत सिंह की शिकायत पर छावनी मोहल्ला निवासी लव गिल, रुबी और आठ से दस लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के साथ साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह बिजली विभाग में कॉट्रेक्ट पर काम करता है।
तीस मार्च को बिजली दफ्तर के पार्क में आरोपी बैठे शराब पी रहे थे। उसने आरोपियों को शराब पीने से रोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकियां दी। इसी दौरान आरोपियों से बचने के लिए हरप्रीत ने शोर मचाया तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद हरप्रीत ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें