फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दयालपुरा थाने से फिर गायब हुआ हथियार

Sun, 05 Nov 2023 08:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा- तीन माह से पुलिस नहीं दे रही हथियार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जिले के थाना दयालपुरा में जमा हथियारों के गायब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तीर्थ सिंह सिद्धू नामक व्यक्ति का लाइसेंसी हथियार थाने के मालखाने से गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि तीन माह से पुलिस हथियार न देकर टाल-मटौल कर रही है।

तीर्थ सिंह ने बताया कि उस पर दायर एक मामले के कारण थाना दयालपुरा में उसने अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर जमा करवाया था। इस केस में 8 अगस्त 2023 को अदालत ने उसे बरी कर हथियार रिलीज करने के आदेश जारी किए थे। जब वह अदालत के आदेश लेकर थाना दयालपुरा से अपना हथियार रिलीज करवाने पहुंचा तो कागजात देखने के बाद पुलिसकर्मी ने बताया कि हथियार मालखाने में रखा है। जब मालखाने में जांच की गई तो वहां से उसका रिवाल्वर गायब था।
विज्ञापन


उसने बताया कि पुलिस पिछले तीन माह से हथियार नहीं ढूंढ रही, बल्कि एक वर्ष पहले इसी थाने से गायब हुए हथियारों की जांच संबंधी रिपोर्ट तैयार न किए जाने की बात कहकर उसे टाला जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि वह अपने हथियार का लाइसेंस रिन्यू करवाना चाहता है। जिसके लिए हथियार दिखाना जरूरी है। तहसील कार्यालय में अधिकारी कह रहे हैं कि अगर हथियार थाने में है तो वह संबंधित थाने से लिखवाकर लाए कि हथियार थाने के मालखाने में जमा है।

तीर्थ सिंह ने कहा कि न तो पुलिस उसे इस बाबत लिखित में कुछ दे रही है और न ही उसका हथियार ढूंढ रही है। इसके चलते अब उसे अपने हथियार का लाइसेंस रिन्यू करवाने में ज्यादा मुश्किल आ रही है। उसने बताया कि अगर मेरा लाइसेंस तय समय पर रिन्यू नहीं होता तो मुझे जुर्माना लगेगा। तीर्थ ने पुलिस के बड़े अधिकारियों से अपील की है कि उसका हथियार गायब करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए और उसका हथियार ढूंढ कर उसके हवाले किया जाए।
विज्ञापन

थाने से हथियार गायब होने का मामला एक साल पहले भी सामने आया था

बता दें कि थाना दयालपुरा से हथियारों के गायब होने का मामला एक साल पहले भी सामने आया था। इसका खुलासा तब हुआ, जब सीआईए पुलिस ने मई 2022 में नशा तस्करों से अवैध रिवाॅल्वर बरामद किया। पुलिस जांच में पाया गया कि रिवाल्वर थाना दयालपुरा के मालखाना में जमा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि थाना दयालपुरा के पुलिसकर्मी संदीप ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर थाने के मालखाने से करीब 10 हथियार गायब किए थे। इसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए डीएसपी रामपुरा फूल के अधीन एक एसआईटी गठित कर दी थी। एसआइटी ने शुरुआती जांच में उस समय के सभी पुलिस कर्मियों को जांच में शामिल किया था। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें