फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: व्यापारी की हत्या का भेद बरकरार, पुलिस नहीं जान पाई हत्या का मकसद

Sun, 05 Nov 2023 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद हरसिमरत कौर बादल पहुंचीं पीडि़त परिवार के घर
विज्ञापन

कहा- शिअद सरकार बनने पर पीडि़त परिवार के एक सदस्य को नौकरी व मुआवजा दिया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या का भेद अब भी बरकरार है। पुलिस मामले में तीन आरोपियों लवजीत सिंह, कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद भी हत्या का मकसद नहीं जान पाई है। वहीं रविवार को बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल पीडि़त परिवार के घर शोक जताने पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि शिअद की सरकार बनने पर पीडि़त परिवार के एक सदस्य को नौकरी व मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 28 अक्तूबर को जब हरजिंदर सिंह उर्फ मेला अपनी दुकान के बाहर बैठे थे तो बाइक सवार युवकों ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार और गैंगस्टरों ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि अगर कोई सच का साथ देता है तो उसे या तो जेल में डाल दिया जाता या फिर गैंगस्टर मरवा देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार अब तक यह पता नहीं लगा पाई कि हरजिंदर की हत्या किस मकसद से की गई। पीडि़त परिवार से अभी तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि नहीं मिलने पहुंचा। लेकिन मुख्यमंत्री मान अपने आका केजरीवाल की तारीफ के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि झूठ बोलकर सता में मुख्य मंत्री भगवंत मान की गिरफ्तारी होनी चाहिए। सांसद बादल ने कहा कि पहले राज्य के लोग नशे से दुखी थे।जिस के चलते बदलाव के लिए आप सरकार को लोगों ने चुना लेकिन अब लोग गैंगस्टरों की गोलियों से दुखी हैं। हरसिमरत कौर ने कहा कि लोगों ने विधायकों को बदलाव के लिए चुना था न कि शादियों के लिए। बीते दिन गांव बुर्ज महिमा में किसानों द्वारा जबरन एक प्रशासनिक अधिकारी से पराली जलाए जाने के मामले पर हरसिमरत कौर ने कहा कि जब किसानों को रेट नहीं मिल रहे और पराली की संभाल के लिए मशीनरी नहीं मिल रही तो ऐसे में किसानों के पास कोई चारा नहीं है। सांसद ने एसएसपी से फोन पर बात की कि हरजिंदर की हत्या किस मकसद से की गई तो एसएसपी ने उनको बताया कि अभी आरोपी महोली पुलिस के पास है। जब बठिंडा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी, तब पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें