फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भाजपा जिला प्रधान का चालान काटा तो भाजपाइयों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Mon, 23 May 2022 06:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना कोतवाली की पुलिस, एसीपी ट्रैफिक गुरतेज सिंह और एसीपी सेंट्रल सिमरनप्रीत सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बीच बचाव कराया और फिलहाल मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बहस करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में रेखी सिनेमा चौक में सोमवार की सुबह उस समय हंगामा हो गया जब ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल का चालान काट दिया। इसके बाद वहां भाजपाई इकट्ठा हो गए और उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। भाजपाइयों और पुलिस मुलाजिम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान भाजपाइयों ने एएसआई पर दुर्व्यवहार करने, गाली और धमकी देने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपाइयों ने भी पुलिस मुलाजिम पर आरोप लगाया कि वह पांच पांच सौ रुपये लेकर लोगों को छोड़ते हैं। 

विज्ञापन


काफी समय तक हंगामा होता रहा। सूचना के बाद जहां भाजपाई इकट्ठा हो गए वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से भाजपाइयों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घंटाघर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जोन इंचार्ज नरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। 

तभी पुलिस मुलाजिमों ने भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल के वाहन का चालान काटकर उनके हाथ में थमा दिया। इसके बाद वहां विवाद हो गया। एएसआई के साथ कहासुनी शुरू हो गई और भाजपा के अन्य नेता वहां पहुंचे। पुलिस के साथ उनकी बहस शुरू हो गई और पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिला प्रधान के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी की। यह भी आरोप लगाया कि 500 रुपये लेकर कई लोगों को मौके पर छोड़ा गया। 
विज्ञापन


खुद पर रिश्वत के आरोप लगते ही पुलिस मुलाजिम भी भड़क गया और काफी कहासुनी शुरू हो गई। भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों के बीच काफी तू-तू, मैं-मैं हुई। इसी दौरान थाना कोतवाली की पुलिस, एसीपी ट्रैफिक गुरतेज सिंह और एसीपी सेंट्रल सिमरनप्रीत सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बीच बचाव कराया और फिलहाल मामला शांत कराया। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें