फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भांग के नशे में बनाने लगे थे चाय, सिलेंडर का पाइप निकलने से दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों घायलों को पहले सिविल और फिर निजी अस्पताल में करवाया दाखिल
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आए थे दोनों, शुक्रवार रात पी थी भांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हंबड़़ा रोड पर भांग के नशे में शनिवार सुबह खेतों में काम करने वाले दो मजदूर जब चाय बनाने लगे तो अचानक से सिलेंडर की पाइप निकल गई। दोनों आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। दोनों घायलों सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। उनकी पहचान नावेद और फतेह खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों को पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया था। जहां से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

दोनों के मामा मोहम्मद आजाद ने बताया कि दोनों उत्तरप्रदेश से कुछ समय पहले ही काम करने के लिए आए हैं। गांव जस्सोवाल में आलू के खेतों में काम करते हैं। दोनों ने शुक्रवार की देर रात को ज्यादा मात्रा में भांग पी ली थी। शनिवार की सुबह नावेद चाय बनाने के लिए उठा तो भी नशे में ही था। उसने जैसे ही आग जलाई तो चूल्हे में से पाइप निकल गई। दोनों के चीखने की आवाज सुन खेत मालिक भी वहां पहुंच गए। दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला और अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें