दुष्कर्म मामले में महिला गवाह को बदमाशों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
महिला दोस्त को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने जीजा के साथ मिलकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवती को झांसा दिया कि उसका इंग्लैंड का वीजा आ गया है और वह उसे सीधे एयरपोर्ट पर ही मिलेगा। इसके लिए आरोपियों ने पांच लाख रुपये लिए और दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय अंबाला में अपने पिता को पकड़ा दिए। इसके बाद आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पीड़िता को छोड़ कर फरार हो गए।
ड़िता वापस लुधियाना लौटी तो परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार ने थाना डेहलों पुलिस को इसकी शिकायत दी। जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मजारा साहनेवाल निवासी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी जतिंदर सिंह के साथ उसकी दोस्ती थी। वह विदेश जाना चाहती थी तो आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे कहा कि उसका इंग्लैंड का वीजा आ चुका है। एक मई को आरोपी उसे अपने घर ले गया। फिर टिब्बा नहर पुल के पास एक होटल में ले गया। जहां आरोपी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में उसे धमकियां दी। उसके बाद आरोपी उसे एयरपोर्ट ले जाने के लिए निकले। रास्ते में अंबाला पहुंचे तो आरोपी जतिंदर के पिता ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी एयरपोर्ट लेकर पहुंचे और वहां छोड़कर फरार हो गए।