फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा : अवैध हथियारों समेत दो कार सवार गिरफ्तार, 12 कारतूस किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। सीआईए स्टाफ वन ने रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी प्रताप नगर बठिंडा, हरकमल सिंह निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। थाना कोतवाली में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए वन के इंचार्ज तरजिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को देर शाम को पुलिस रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो कार में सवार मनीष कुमार निवासी प्रताप नगर बठिंडा व हरकमल सिंह निवासी परसराम नगर बठिंडा से दो पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद हुए। जब उनसे हथियारों के लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया तो वह पेश नहीं कर पाए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार पर तीन मामले दर्ज है, जबकि आरोपी हरकमल सिंह पर लूटपाट और इरादा ए हत्या समेत 11 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। हरकमल पांच साल तक जेल में रहने के बाद करीब एक माह पहले ही जेल से बाहर आया है। आरोपी हरकमल सिंह सी कैटेगिरी का गैंगस्टर है, जिसने 31 दिसंबर 2021 की रात परसराम नगर गली नंबर पांच में दीपक के घर जाकर तोड़फोड़ की थी और फायरिंग की थी। इसके बाद थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पता चल सके कि आरोपी हथियार लेकर क्यों घूम रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें